BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 7:19 pm
BIG NEWS : महिला सशक्तिकरण पर आधारित मधु बंसल के फोल्डर का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया विमोचन, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जेपी अग्रवाल सहित पीसीसी के सभी पदाधिकारियों ने की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच/भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नारी सम्मान योजना की चर्चा और प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। इसी तारतम्य में अब नीमच जिले से भी एक नाम जुड़ गया है वह है मधु बंसल का। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर किए गए उनके कार्यों और प्रयासों को प्रदेश स्तर पर सराहना मिली है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में बंसल द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता पर संकलित फोल्डर का विमोचन कांग्रेस पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पीसीसी के प्रमुख पदाधिकारियों ने किया। महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में बनाए गए सारगर्भित फोल्डर को अहम माना जा रहा है और कांग्रेस अब पूरे प्रदेश में इसके वितरण की योजना बना रही है। 
महिलाओं के कानूनी अधिकार और संवैधानिक अधिकारों पर तैयार किए गए इस पत्रक में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित की गई है। विमोचन अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सज्जन वर्मा, विभा पटेल (प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष), आशुतोष चौकसे (प्रदेश अध्यक्ष, NSUI) तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगणों ने खूब प्रशंसा करते हुए बंसल को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
गौरतलब है कि मधु बंसल विगत 30 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रहकर महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए जिले में लगातार शिविरों का आयोजन करती आ रही हैं। बंसल को जब-जब भी मौका मिला तो उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ (यूनाइटेड नेशन) के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। महिलाओं के लिए स्व सहायता समूह और आर्थिक सामाजिक तथा घरेलू हिंसा के प्रति विरोध दर्ज कराने के लिए महिलाओं को जागरूक बनाने का उनका यह अभियान पिछले कई वर्षों से लेकर आज तक जारी है। जिला पंचायत सदस्य और सरपंच पद पर रहते हुए उन्होंने महिलाओं को जल संकट की कठिन त्रासदी से मुक्ति दिलाई तथा गांव-गांव अनेक विकासवादी और सुधारात्मक काम किए। क्षेत्र में बंसल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी शासनकाल में वे जिला पंचायत के उन 8 वार्डों से जीत कर आई जो कांग्रेस के लिए जीत पाना कठिन थे। 
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिले सम्मान के बाद बंसल ने बताया कि महिलाओं का उत्थान तब तक संभव नहीं है जब तक उन्हें कानूनी और संवैधानिक अधिकारों की पर्याप्त जानकारी ना हो। उनका मानना है कि नारी सम्मान योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएगी वहीं उनके द्वारा संकलित जानकारी का फोल्डर कानूनी रूप से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE