रतनगढ़। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव जम्मू-कश्मीर प्रदेश के प्रभारी अंकुश भटनागर और नीमच के एनएसयूआई जिला अध्यक्ष महेश यादव की उपस्थिति में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के आदेश अनुसार एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रतनगढ़ काटिया बालाजी मंदिर में स्कूलों के पाठ्यक्रम में सावरकर की जीवनी को पढ़ाये जाने के विरोध में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की सदबुद्धि हेतु हनुमान मंदिर परिसर में सद्बुद्धि यज्ञ किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने श्री हनुमान जी से प्रार्थना की इन्हें सद्बुद्धि दे।
यज्ञ के पश्चात रतनगढ़ में पहली बार पधारे एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव जम्मू-कश्मीर प्रदेश के प्रभारी अंकुश भटनागर और साथ में पधारे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष महेश यादव का रतनगढ़ एनएसयूआई के कार्यकर्ता द्वारा पुष्पमाला और साफा बांधकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त रतनगढ़ के युवा कांग्रेसी नेता नानालाल चारण को ब्लॉक कांग्रेस किसान अध्यक्ष बनने पर उनका भी पुष्पमाला साफा पहनाकर स्वागत किया और सभी ने बधाइयां दी।
अंकुश भटनागर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में बढ़ते अत्याचार और आदिवासियों पर अत्याचार को लेकर प्रदेश एनएसयूआई के नेतृत्व में होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर 11 तारीख को अधिक से अधिक कार्यकर्ता भोपाल पहुँचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम बाल्दी, जनपद सदस्य गोपाल धाकड़, अल्पसंख्यक ब्लॉक के प्रकोष्ठ अध्यक्ष गब्बर भाई, एनएसयूआई के नेता कमल छापरीबंद, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्रवण गुर्जर, सेक्टर अध्यक्ष हेमराज गुर्जर, अर्जून बैरागी, मुज़िफ रहमान, पूर्व एनएसयूआई के जिला महामंत्री अंकित शर्मा, प्रदीप तिवारी, एनएसयूआई के पूर्व ब्लाक प्रभारी प्रदीप आचार्य, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आयुष सोनी, कादिर खान, दीपक कोली, विकास जैन, शिव शंकर शर्मा, अल्फ़ाज़ मंसूरी आदि एनएसयूआई के कार्यकर्ता एव कांग्रेस के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।