BREAKING NEWS
BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 2:41 pm
KHABAR : युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दावा, सीधी कांड का आरोपी BJYM का पदाधिकारी नहीं, CM ने मामले को लिया गंभीरता से, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल | सीधी में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने के मामले में बीजेपी चौतरफा घिरी नजर आ रही है। कांग्रेस ने आरोपी के बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी होने और सीधी विधायक का प्रतिनिधि होने के आरोप लगाए। आज भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने यह दावा किया कि आरोपी युवा मोर्चा का पदाधिकारी नहीं हैं।

भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय के मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वैभव पवार ने अगले तीन महीनों में होने वाले युवा मोर्चा के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया- अगले तीन महीनों तक युवा मोर्चा लगातार कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। 4 जुलाई को सीखो कमाओ योजना मप्र सरकार ने शुरू की है। इस योजना के जरिए 700 फील्ड में युवा प्रशिक्षण लेंगे। ट्रेनिंग के दौरान आठ से दस हजार तक प्रतिमाह स्टायपेंड मिलेगा। इस योजना के प्रचार-प्रसार की कमान युवा मोर्चा संभालेगा। सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। स्कूल, कॉलेज में युवाओं के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। ब्लॉक लेवल पर युवा सम्मेलन करेंगे।

दिसंबर में मोदी एंबेसडर के कार्यक्रम

पवार ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कैंपस ऑरिएंटेड वर्किंग के लिए मोदी एंबेसडर के कार्यक्रम प्रदेश भर में करके कॉलेज का प्रमुख बनाएंगे। अगस्त में युवा संकल्प यात्रा, तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दिसंबर में युवा टाउन हॉल के कार्यक्रम होंगे। तीन महीनों तक लगातार कार्यक्रमों के जरिए भाजपा सरकार की योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाएगा। बीते दिनों युवा मोर्चा द्वारा 15180 स्थानों पर नव मतदाता चौपालों का आयोजन किया गया। इसमें 6 लाख 70 हजार युवाओं ने सहभागिता निभाई। युवाओं के बीच 2003 के पहले की स्थिति और भाजपा की सरकार में मप्र की बदली तस्वीर को रखा है।

भाजपा में कोटा सिस्टम नहीं
युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को चुनाव में टिकट के सवाल पर वैभव पवार ने कहा- टिकट का फैसला चुनाव समिति करती है। जो युवा मोर्चा के साथी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं उनके टिकट का फैसला चुनाव समिति करेगी। भाजपा में कोटे का सिस्टम नहीं हैं।

सीधी कांड का आरोपी प्रवेश शुक्ला युवा मोर्चा का सदस्य नहीं
सीधी कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के युवा मोर्चा के पदाधिकारी होने के सवाल पर वैभव पवार ने कहा- प्रवेश शुक्ला युवा मोर्चा का पदाधिकारी नहीं है। इस बारे में मुझे कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित का मान- सम्मान किया। जहां तक मेरी जानकारी है सीधी में ऐसा कोई व्यक्ति युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नहीं हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE