BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 3:32 pm
KHABAR : रतलाम में नारेबाजी कर भाजपा पर लगाए राजनीतिक षड्यंत्र के आरोप, राहुल गांधी की अपील खारिज होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम | गुजरात हाई कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की सजा बरकरार रखने के फैसले के बाद रतलाम में भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। रतलाम के शहर सराय स्थित शहीद चौक पर शहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की है। कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी को राजनीतिक षड्यंत्र के जरिए झूठे मामले में फंसाने के आरोप भाजपा पर लगाए हैं।

दरअसल मोदी सरनेम पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की स्थानीय कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद गुजरात हाईकोर्ट में राहुल गांधी की अपील पर सुनवाई के बाद आज उसे खारिज कर दिया गया है। राहुल गांधी की सजा बरकरार रहने का फैसला आने के बाद रतलाम शहर कांग्रेस ने शहीद चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया है। बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भाजपा पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE