इंदौर | महाराष्ट्र में राजनीतिक सियासत के बीच इंदौर में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। इंदौर शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि कांग्रेस ने शहर में अनोखा प्रदर्शन किया है। जिसमें भाजपा द्वारा हर उस व्यक्ति को अपनी पार्टी मैं लिया जाता है, जिस पर खुद प्रधानमंत्री, सहित भाजपा नेता घोटाले का आरोप लगाते है। ईडी, सीबीआई,आईटी,की जांच चल रही होती या ईडी, सीबीआई के नाम पर डरा कर भाजपा मै शामिल करवाया जाता है, ऐसे कई उदाहरण है, हेमंत विश्वा शर्मा (मुख्यमंत्री आसाम), मुकुल राय (बंगाल), शिवेंदू अधिकारी(बंगाल), नारायण राणे, अजीत पवार, छगन भुजबल सहित ऐसे कई नाम है। जिन पर खुद प्रधानमंत्री ने 70 हजार करोड़ रुपए के आरोप लगाए और उन्हें अपने साथ लेकर सरकार बनाई और अन्य दलों मै फूट करवाई।
खंडेलवाल ने बताया कि कांग्रेस ने शहर में भाजपा वाशिंग मशीन लगाकर मोदी वाशिंग पाउडर से ईडी सीबीआई की जांच मै फंसे नेताओं के फोटो को धोया और उनके ईडी सीबीआई के दाग मोदी वाशिंग पाउडर से धुलने के बाद साफ हो गए यह बताया ओर जिन लोगो पर भी ईडी सीबीआई घोटाले की जांच चल रही है वो लोग भी भाजपा वाशिंग मशीन मै मोदी वाशिंग पाउडर से अपने दाग धुलवा ले और भाजपा की सदस्यता ले ले उन पर कोई भी कार्यवाही इन जांच एजेंसी द्वारा नही की जाएगी। यही इस पाउडर का कमाल है, प्रदर्शन मैं मुख्य रूप से अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रमेश घाटे, पप्पू मालवीय, राजू शिंदे, उमेश घाटे, अनिल सोनाने, बाबू राव, किशन घोटे, शिवाजी वाघमारे और बंटी पंडित उपस्थित थे।