BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 11:14 am
KHABAR : योजना के प्रति जिलों में उत्साह का वातावरण, घर-घर जाकर लाडली बहनों को भाजपा दे रहीं न्योता, सीएम 10 को इंदौर में, बहनों को देंगे दूसरी किश्त, कार्यक्रम में 1 लाख महिलाओं को लाने का टारगेट, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की दूसरी किश्त 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेशभर की लाड़ली बहनों के खातों में डाली जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार 10 जुलाई को इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए भाजपा नगर संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा का दावा है कि इस सम्मेलन में 1 लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी।

इंदौर के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर लाडली बहना योजना' के अंतर्गत होने वाले सम्मेलन के पूर्व तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें ली जा रही है। विधानसभा क्र.1, 2, 3, 4, 5 और राऊ विधानसभा की विधानसभावार बैठकें पूरी हो चुकी है। इन बैठकों में भाजपा के पार्षद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद थे।

वहीं बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि बूथ स्तर पर घर-घर जाकर लाडली बहनों से संपर्क कर कार्यक्रम में आने का न्योता देने है। भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी ने बताया कि भाजपा पूरी ताकत के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है। सीएम के लक्ष्य को पूरा करने के लिए इंदौर भाजपा पूरी मेहनत से काम कर रही है। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाकर लाडली बहनों को सम्मेलन में आने का न्योता दे रहे हैं।

घर-घर जाकर लाडली बहनों को भाजपा दे रहीं न्योता।
विधायक और पार्षद को दिया टारगेट

भाजपा के लोगों ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों द्वारा लगातार बैठकें ली जा रही है। खुद नगर अध्यक्ष रणदिवे गुरुवार को 7 और शुक्रवार को 5 से ज्यादा बैठकें ले चुके है। वहीं संगठन ने सम्मेलन में महिलाओं को लाने के लिए विधायक और पार्षदों को टारगेट दिया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक पार्षद को 1500 महिलाओं को लाने का टारगेट दिया गया है।

धार भी जाएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। वह प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धार जिले में हो रहे लाड़ली बहना सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए इंदौर भाज लगातार बैठकें कर रही है।
योजना के प्रति जिलों में उत्साह का वातावरण

मुख्यमंत्री चौहान को कलेक्टर्स द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति काफी उत्साह का वातावरण है। कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी की जा रही हैं। वहीं महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री को 101 फीट की विशाल राखी भेंट की जाएगी। स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी। लाड़ली बहना सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। इंदौर में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक सायकिल रैली भी निकलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE