BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 2:42 pm
BIG REPORT : मोदी-शाह के करीबी यादव के मध्यप्रदेश आने से को-ऑर्डिनेशन मजबूत, वीडी-हितानंद के साथ लंबी बैठक, मप्र का जिम्मा केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की टीम बन गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ मप्र के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी घोषित कर दिए। मप्र का जिम्मा केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया गया है। प्रदेश चुनाव प्रभारी यादव व सह प्रभारी वैष्णव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।


भाजपा में कहा जा रहा है कि इस निर्णय से मप्र का दिल्ली के साथ कोर्डिनेशन मजबूत होगा। बीच में किसी भी तरह की दखलंदाजी और सियासी निर्णयों में कन्फ्यूजन की स्थिति नहीं रहेगी। प्रदेश से सत्ता और संगठन के कामकाज का फीडबैक सीधे आलाकमान तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा प्रदेश के बाकी बड़े नेताओं के बीच तालमेल भी बनेगा।


वीडी-हितानंद के साथ लंबी बैठक
दिल्ली में जेपी नड्डा ने मप्र से वीडी शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ लंबी बैठक की। इसमें चुनावी तैयारियों पर बात हुई। चुनाव का संचालन करने वाली प्रदेश स्तरीय कमेटियों की घोषणा भी जल्द होगी। नड्डा ने शुक्रवार को सेंट्रल इंडिया के हिंदी भाषी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों व संगठन महामंत्री के साथ बैठक की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE