गुना। राधौगढ़ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ में सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनावी हुंकार भरी है। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री शिवराज और सिंधिया एक साथ दिग्विजय के गढ़ में हैं। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम करीब 134 करोड़ रूपये की सौगात दी है। राघोगढ़ आईटीआई परिसर में सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना सम्मेलन के साथ-साथ लाड़ली बहनाओं से संवाद भी किया ओर गुना जिले में 2 लाख 21 हजार महिलाओं को लाडली बहना का लाभ दिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुये उन्हें बंटाधार बता दिया। उन्होंने एक कहानी सुनाते हुये कहा, श्एक थी बाप-बेटे की जोड़ी निराली, कर दी उन्होंने मध्यप्रदेश की झोली खाली, एक थी बाप-बेटे की जोड़ी निराली, कर दी उन्होंने जनता की झोली खाली, रावण जैसा अहंकार रहता सिर पर सवार, न उठे अपनी ऊंची गद्दी से एक इंच भी, नाम है उनका बंटाधारश्विकास के लिए तरसा है