BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 7:41 pm
KHABAR : प्रदेश की भाजपा सरकार को किया जाए बर्खास्त, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सचिन यादव ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम  एस.डी.एम. को दिया ज्ञापन, पढ़े खबर  

Share On:-

कसरावद | म.प्र. में भाजपा के भाजपा सरकार के राज में आदिवासियों पर अत्याचार का अंतहीन सिलसिला समाप्त ही नहीं हो रहा है । क्योंकि म.प्र. में आदिवासी विरोधी सरकार होने के कारण अत्याचारियों के खिलाफ कठोर और ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है । इसको लेकर आज शनिवार को प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सचिन यादव ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर कसरावद के एस.डी.एम. को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम से अलग अलग ज्ञापन सौंपे । श्री यादव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मॉग की । 

आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मॉग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद के कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा वहीं ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक श्री यादव ने कसरावद में मीडिया को बताया कि म.प्र. के सीधी जिले में भाजपा विधायक श्री केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ अमानवीय और घृणित कृत्य किया गया है । इस घटनाक्रम का विडियो भी बनाकर इन अपराधियों द्वारा वायरल किया गया है । प्रवेश शुक्ला और उसके साथ जुड़े अन्य अपराधियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है । प्रवेश शुक्ला के खिलाफ मात्र 294 और 504 की हल्की धाराएॅ लगाकर पुलिस प्रकरण को कमजोर बनाया गया है । ताकि भाजपा का यह नेता तत्काल जमानत पर छूट जाए । देशभर में इस घटनाक्रम की चारों तरफ से आलोचना हुई है और हो भी रही है । लेकिन भाजपा ने अभी तक इस घटनाक्रम को गंभीरता से नहीं लिया है । प्रवेश शुक्ला को भाजपा द्वारा अभी तक पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है । इससे जाहिर होता है कि भाजपा और प्रदेश की भाजपा सरकार इस घृणित अपराधी को खुलेआम संरक्षण दे रही है । श्री यादव ने कहा कि इस अत्याचारी दुराचारी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही की जाए कि भविष्य में कोई भी ऐसी घृणित और अमानवीय हरकत नहीं कर सके । 
विधायक सचिन यादव ने मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित व्यक्ति को निवास पर बुलाकर चरण धोने के सवाल पर कहां की है सब ढोंग है ज्ञापन का वाचन आदिवासी नेता दुबलिया मौरे ने किया 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE