BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 8:25 pm
BIG NEWS : विधायक के साथ कमल राणा के सहयोगी का फोटो वायरल, कांग्रेस हुई हमलावर, आरोप- 20 सालों में राजनीतिक सरंक्षण में माफियाओं का फैला बड़ा नेटवर्क, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश में जहां विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है ऐसे में राजनीतिक घटनाक्रम भी तेज़ी से बदलते जा रहे है। विधानसभा क्षेत्र नीमच में इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जो नीमच से लगाकर भोपाल और दिल्ली तक राजनीतिक पार्टियों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन तस्वीरों के पहुंचने से भाजपा में भी भूचाल देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के वायरल होते ही कांग्रेस पार्टी ने भी हल्ला बोल दिया है। साथ ही उच्च स्तरीय जांच की मांग भी कर दी है।
 
हम बात कर रहे हैं नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की। विधायक के कुछ फोटो कुख्यात तस्कर कमण राणा के सहयोगी हस्तीमल सुथार के साथ के तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन फोटो के सामने आते ही कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोल दिया है। कॉंग्रेस इन वायरल फोटो फोटो की आड़ में दिलीप बापू के साथ शिवराज सरकार को आड़े हाथो ले रही है। कांग्रेस जहां इस मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई तो भाजपा इस मुद्दे से अभी तक बचती हुई नजर आ रही है। 

पूर्व शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि कमल राणा को राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त था। कांग्रेस के व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल मित्तल ने इस मुद्दे को सत्ता और अपराधियों का गठजोड़ बताया। वही शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने बताया कि तस्वीरें स्पष्ट कर रही है कि नीमच में कमल राणा को सत्ता का सरंक्षण मिला हुआ था। वरना इतने लम्बे समय से कमल राणा नीमच में फरार नहीं चल रहा होता। ये पूरा सिंडिकेन्ड सत्ता के दम पर ही चल रहा था। कांग्रेस नेत्री मधु बंसल ने कहा कि प्रदेश में 20 सालों से भाजपा का शासन है। हर जगह माफियाओं का राज है। भाजपा नेताओं का इन माफियाओं को सरंक्षण प्राप्त रहता है। दिलीप सिंह परिहार के साथ फोटो होना ये एक जाँच का विषय है।       

बरहाल इस पुरे मुद्दे को लेकर कांग्रेस हल्ला बोल कर भाजपा को घेरती हुई नजर आ रही है। इसका सीधा असर आगामी चुनाव में नीमच विधानसभा पर पड़ेगा। जहां कांग्रेस माफियाओं के साथ भाजपा के गठजोड़ को लेकर हावी होती हुई नजर आ रही है। साथ ही कांग्रेस निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर भी प्रदर्शन की तैयारी में है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE