BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 12:18 pm
BIG NEWS : भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन और रात्रि भोज कार्यक्रम में जिले की कांग्रेस नेत्री स्नेहलता शर्मा पहुंचेगी दिल्ली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा को राजनयिक संबंध वियना अभिषरण अधिनियम 1972 संख्यांक 43 दिनांक 29 अगस्त 1972 पर समरसता इन्टरनेशनल कांग्रेस स्व: पोषित वित्तीय व्यय योजना के अंतर्गत भारतरत्न स्व राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार की जयंती दिनांक 20 अगस्त 2023  पर भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में शामिल होने हेतु दिल्ली से प्रस्ताव पत्र मिला है। पूर्व प्रतिभाओं में से केवल 51 प्रतिभाओं को सम्मिलित किया जा रहा है जिसमें नयागांव की रहने वाली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा भी है।
उल्लेखनीय है कि श्रद्धासुमन कार्यक्रम में इण्डो-नेपाल सांस्कृतिक शिष्टमंडल सम्मिलित होंगे। नेपाल सरकार के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष दमन नाथ ढुंगाना एवं प्रथम महिला उपाध्यक्ष डॉ शिवमाया तुम्बाहाडफे पूर्व कानून मंत्री नेपाल सरकार मुख्य अतिथिगण रहेंगे। सांस्कृतिक शिष्टमंडल सदस्यों के सम्मान में नई दिल्ली में आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अनेक वरिष्ठ राजनेताओं, संस्थाओं, भारत सरकार के सांसदों विभिन्न राज्यों के विधायकों को विशेष आमंत्रण के साथ आमंत्रित मंच द्वारा किया गया है। 

इस भव्य कार्यक्रम में केवल 51 प्रतिभाओं को सम्मिलित किया जा रहा है जिसमें नीमच के नयागांव की बेटी कांग्रेस नेत्री स्नेहलता शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। स्नेह लता शर्मा को विगत 13 वर्षों पूर्व सक्रियता से समाज सेवा के साथ ही राजनीति में भी सक्रिय रही। इन्होंने कई राजनीति में रहकर कांग्रेस के हित में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाइयां लड़ी और जल सत्याग्रह में भी उनकी अहम भूमिका रही। स्नेहलता की दबंगता से कार्य करने की शैली को लेकर दो बार कलेक्टर द्वारा से शौर्य पुरस्कार और आचार्य ब्राह्मण समाज में उत्कृष्ट कार्यो द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। स्नेहलता शर्मा को मार्च 2020 में राजस्थान के भीलवाड़ा में आयोजित प्रियदर्शिनी अवार्ड सम्मान समारोह कार्यक्रम में नेपाल के प्रथम उप-राष्ट्रपति परमानंद झा और कांग्रेस नेता कम्प्यूटर बाबा के कर-कमलों द्वारा आयरन लेडी अवार्ड और प्रियदर्शिनी अवार्ड दोनों अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE