नीमच। जिले के गांव जवासा में भादवामाता चौराहे पर स्थित लगभग 40 वर्ष पुराने यात्री प्रतीक्षालय को एक भाजपा के नेता शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि में ध्वस्त कर दिया गया था। इस घटना को लेकर शनिवार सुबह जवासा और तीनकियाखेड़ी के ग्रामीणजन मौके पर एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया।
कांग्रेस नेता उमराव सिंह ने मामले को संज्ञान में लेकर शासन प्रशासन से कार्यवाही हेतु ग्रामीणों को आश्वस्त किया।