BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 4:41 pm
BIG NEWS : कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर का आरोप, नीमच में जलकुंभी हटाने के नाम पर हो रहे केवल प्रयोग, शहर में बाढ़ की आशंका को भी दरकिनार कर रहे नपा के जिम्मेदार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के चारों तरफ बह रहे नालों में इन दिनों जलकुंभी का अंबार है। जलकुंभी समय रहते नपा ने हटाई नहीं और अब जब बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है तब भी केवल प्रयोग किये जा रहे हैं। नगर की जनता के जानमाल से नगरपालिका के जिम्मेदारों का कोई सरोकार नहीं है। 
इस आशय का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि नगरपालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे वर्ष नालों की सुध तक नहीं ली। जबकि बजट में हर बार नालों को केनाल प्रोजेक्ट के नाम से करोड़ों की सौंदर्यीकरण योजना का बखान किया जाता रहा। बारिश आने के पहले भी नपा के जिम्मेदारों ने दावे किए थे कि नीमच के नालों को जलकुंभी मुक्त करने के लिए इंदौर से विशेष मशीनें लाकर कार्य करवाया जाएगा। इस बीच बारिश आ गई और जलकुंभी भी लगातार बढ़ती रही। जलकुंभी की सफाई के लिए कहीं कहीं जेसीबी मशीन लगाकर औपचारिकता की गई तो वहां भी जेसीबी फंस गई। फिर कहा जा रहा है कि नालों से जलकुंभी नष्ट करने के लिए केमिकल का उपयोग किया जाएगा। जबकि जिम्मेदारों को समझना चाहिए कि इन नालों का पानी साफ कर उपयोग करने की योजना भी पहले बन चुकी है। वर्तमान में केमिकल के उपयोग के कारण पशुओं को नुकसान हो सकते हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार लोग हर बार नए प्रयोग के नाम पर औपचारिकताएं कर रहे हैं। इससे समय निकलता जा रहा है और कभी भारी बारिश में नीमच शहर को नगरपालिका के कारनामो के कारण भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। गुर्जर ने कहा कि समय रहते नगरपालिका को शहर के नालों की सफाई करवाना चाहिए, शहर के नागरिकों को उनके हाल पर न छोड़ें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE