नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी औद्योगिक फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 13.07.2023 (गुरूवार) को 11 केवी औद्योगिक फीडर पर नवीन ट्रांसफार्मर इंस्टॉलेशन का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक फीडर से जुड़े औद्योकिग क्षेत्र, जिला पंचायत, स्कीम नं. 36 आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।