BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2026, 10:16 am
KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल पदयात्रा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आज, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जनजागरण अभियान में नीमच, मंदसौर और रतलाम जोन के कार्यकर्ता होंगे शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच/मंदसौर/रतलाम। आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में देशभर में संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान के तहत लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में प्रदेश में जोन स्तर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

साथ ही, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, महंगी बिजली, दूषित पेयजल, लचर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था की स्थिति, महिला उत्पीड़न एवं किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी द्वारा जनजागरण पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में रतलाम जोन के अंतर्गत आने वाले रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिलों के कार्यकर्ताओं की एक विशाल पदयात्रा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 19 जून को किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में तीन बार के विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त रतलाम जोन सह प्रभारी प्रवीण झा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 19 जून को प्रातः 11 बजे महाराणा बस स्टैंड से पदयात्रा के रूप में होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह पहुंचेगी, जहां यह एक कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय संगठन मंत्री (गुजरात जोन प्रभारी) इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल तथा प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम की जानकारी आम आदमी पार्टी के जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE