मल्हारगढ़। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के वित्तमंत्री मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा द्वारा आज नाहरगढ़ से बिल्लोद मार्ग पर पुल, पहेड़ा मगरा से पिपल्या विशन्या (व्हाया कचनारा-नारायणगढ़ रोड़), तखतपुर से सोनगरा पहुंच मार्ग, बरखेड़ा देव डुगंरी से चंगेरी (व्हाया- 4 लाईन नीमच रोड़), नारायणगढ़ से हरसौल चौड़ीकरण, नारायणगढ़ से पिपल्या विशन्या मार्ग चौड़ीकरण, बेलारा से साबाखेड़ा पहुंच मार्ग, बोरखेड़ी से सुदवास पहुंच मार्ग, बालागुड़ा से मुण्डाकोषा व्हाया नौगांवा पहुंच मार्ग, की स्वीकृति प्रदान कर अनमोल सौगात देने पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के रहवासियों में हर्ष की लहर छाई है।
मल्हारगढ़ जनपद अध्यक्ष पुष्पाबाई कन्हैयालाल पाटीदार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के वित्तमंत्री क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा का आभार माना।