BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 8:11 pm
NEWS : आयकर अधिकारी ने टैक्स क्लीनिक के लिए विभिन्न एसोसिएशन के साथ की मीटिंग, समस्या का होगा समाधान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सीए एसोसिएशन के 75 वे वर्ष पूर्ण होने पर आयकर अधिकारी दिनेश चंद्र नवाल ने चित्तोड़ शहर के विभिन्न एसोसिएशन के साथ मीटिंग की एवं 13 एवं 14 जुलाई को होने वाले टैक्स क्लीनिक के बारे में जानकारी दी एवं कहा कि सभी अपने व्यापारियों एवं आम जन को टैक्स के बारे में जागृत करे एवं टैक्स क्लीनिक में आकर अपनी टैक्स संबंधित भ्रांतियो को दूर करे। 
सीए ब्रांच के उपाध्यक्ष सीए नितेश सेठिया ने बताया कि आयकर विभाग एवं सीए ब्रांच आम जन में टैक्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयासरत है एवं इस टैक्स क्लीनिक में किसी भी करदाता को अपनी आयकर विवरणी दाखिल करने में कोई परेशानी हो, टीडीएस, टीसीएस संबंधित कोई भी समस्या हो तो इस टैक्स क्लीनिक में आकर समाधान कर सकते है। टैक्स एक्सपर्ट गोपाल मूंदड़ा, अशोक सोमानी अपनी सेवाएं देंगे। इन सभी सेवाओ को कोई चार्ज नही लिया जाएगा। 
मीटिंग में रेडीमेड एसोसिएशन से सुनील जागेटिया, कपड़ा एसोसिएशन से सुरेश श्रीमाल, लोकेंद्र भडक्तिया, किराना संघ से विनोद सरावगी, ओम प्रकाश लड्ढा, ऑटोमोबाइल से जितेंद्र सिंह, वर्चुअल रूप से सराफा एसोसिएशन, मार्बल एसोसिएशन, लघु उद्योग संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सीए ब्रांच सचिव पीयूष अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE