BREAKING NEWS
KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 2:16 pm
BIG NEWS : पूर्व मे पंचायत सचिव अमर सिंह सस्पेंड, भ्रष्टाचार के 6 मामलों में आरोपी, शासकीय राशि का किया था अनियमित व्यय, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पूर्व सीईओ जिला पंचायत ऋषव गुप्ता द्वारा जनपद पंचायत मल्हारगढ की ग्राम पंचायत मोल्याखेडी के सचिव अमर सिंह भाटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। भाटी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों में से 6 शिकायतें प्राथमिक जांच में सही पाई गईं हैं। भाटी के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी एवं भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। 

जिला पंचायत की ओर से प्रेस को दी गई सूचना के अनुसार सचिव द्वारा गांव के विभिन्न कार्यों में तरह-तरह की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार का कार्य किया गया जिसमें प्रथम डग आउट तालाब की राशि 4 लाख 71 हजार रुपये का तालाब ग्राम मोल्याखेड़ी में बनना था, जबकि धरातल पर कार्य जीरो है। द्वितीय खेल मैदान ग्राम माल्याखेडी में तीन लाख पंद्रह हजार का कार्य करना था, जिसमे से केवल 10 हजार का ही कार्य किया गया है। तीसरा शमशान शेड में राशि 3 लाख रुपये का कोई भी कार्य नही कराया गया। चतुर्थ शमशान विकास बरखेड़ा में राशि 90 हजार का कोई भी कार्य नही किया गया। पांचवा सुदूर सड़क का खेरखेड़ा व मोल्याखेडी में राशि लगभग 30 लाख रुपये का कार्य किया जाना था, जिसमे से लगभग 05 लाख रुपये का कार्य ही किया गया। छटवां समग्र स्वच्छता के लिए 1 लाख रुपये के कचरा पात्र वितरण करने थे, जिसमे से कोई भी पात्र वितरण नही किये गए। समग स्वच्छता के अंतर्गत लगभग 20 लाख रूपये का भ्रष्टाचार सरपंच द्वारा किया गया व पंचायत की अमानत एल.सी.डी.15 नग लोहे की गाडर, कम्प्यूटर, सासंद निधि वाला टेंकर व अन्य सामग्री भी सरपंच द्वारा या तो बेच दी गई या घर पर उपयोग कर ली। 

इस तरह सचिव द्वारा अपने वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करने तथा शासकीय राशि का अनियमित व्यय किया जाकर अपने पद कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा उदासीनता बरतने के कारण अमरसिंह भाटी सचिव ग्राम पंचायत मोल्याखेडी जनपद पंचायत मल्हारगढ़ को मप्र पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 भाग-2 (क), (ख) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से सचिव के पद से निलंबित किया जाता है। भाटी का निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत मंदसौर किया जाता है। निलंबन अवधि में इनको जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होता रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE