BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 5:13 pm
KHABAR : जिले में 25 जुलाई से संत शिरोमणी रविदास जन जागरण यात्रा का आयोजन, मंदिर निर्माण के लिए करेंगे मिट्टी एवं जल का संग्रहण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्‍न स्‍थानों से 12 जुलाई 2023 से संत शिरोमणी रविदास जनजागरण यात्रा 25 जुलाई से 12 अगस्‍त 2023 तक आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के दौरान संत शिरोमणी रविदास मंदिर निर्माण के लिए मिटटी  एंव जल का संग्रहण किया जाकर, जनजागरण अभियान चलाया जावेगा।

नीमच जिले में यह यात्रा 25 जुलाई को नीमच सिटी से प्रारम्‍भ होकर, प्रातः 11 बजे फोरजीरों भारतमाता चौराहा नीमच पहुंचेगी। जहा जन सवांद होगा। यह यात्रा नीमच नगर, कनावटी, बरूखेडा, भोलियावास, धनेरियाकला, गिरदौडा, मुण्‍डला, भाटखेडा, पालसोडा, जावी , हरवार होते हुए, जीरन पहुंचेगी। प्रथम दिवस की उक्‍त यात्रा में संत महामण्‍डेलश्‍वर सुरेशानन्‍दजी शास्‍त्री एंव स्‍थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से भाग लेगें।

संत शिरोमणी रविदास जन जागरण यात्रा 25 जुलाई 2023 को नीमच से प्रारम्‍भ होकर, दोपहर एक बजे मोरवन पहुंचेगी जहां जनसंवाद होगा। जावद क्षेत्र में यह यात्रा मोरवन, सरवानिया महाराज, जावद, अरनियामामादेव, गोठला, समेल, डीकेन, ढाबा, एंव ढाबी, पहुंचेगी। जावद क्षैत्र में आयोजित इस यात्रा में संत हरिओमशरणदासजी महाराज, डाकोरखालसा, एंव स्‍थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेगें।

संत शिरोमणी रविदास जन जागरण यात्रा 25 जुलाई 2023 को मोरवन से दोपहर प्रस्‍थान कर, शाम 5 बजे मनासा पहुंचेगी जहां जनसवांद होगा। यात्रा में पण्डित प्रसन्‍न राघव शास्‍त्री जी एंव स्‍थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेगें। यह जनजागरण यात्रा द्वारकापुरी धर्मशाला मनासा में रात्रि विश्राम करेगी। मनासा क्षैत्र में प्रथम दिन 25 जुलाई 2023 को मनासा, भाटखेडी, पडदा, कंजार्डा , कुकडेश्‍वर, घोटापिपलिया, बर्डिया, नलखेडा, आंत्री माताजी,देवरीखवासा, बरथून, एंव दुर्गपुरा, का भ्रमण करेगी तथा 26 जुलाई 2023 को प्रातरू 10 बजे नारायणगढ जिला मन्‍दसौर के लिए प्रस्‍थान करेगी। जन अभियान परिषद द्वारा अधिकाधिक ग्रामीणों, संतजनों, स्‍वंय सेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों से संत शिरोमणी रविदास मंदिर निर्माण के लिए मिटटी एंव जल संग्रहण, तथा जनजागरण यात्रा में सहभागिता निभाने का आव्‍हान किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE