नीमच। जिले में खरीफ मौसम में किसानों के लिये सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से रसायनिक उर्वरक, खाद वितरण के लिये पर्याप्त उपलब्धता है। जिले में पर्याप्त खाद भंडारण है तथा आगामी दिनों में उर्वरक की निरंतर आपूर्ति के लिये यूरिया उर्वरक की 01 रेक लगने वाली है। यूरिया उर्वरक की गढेपन, कोटा (राज.) संयंत्र से बॉय रोड से भी उपलब्ध हो रहा है। जो किसान समितियों के सदस्य नहीं है या समिति के डिफॉल्टर किसान, निजी विक्रेताओं के अतिरिक्त जिले में स्थित विपणन संघ के डबल लॉक केंद्रों तथा म.प्र. स्टेट एग्रो नीमच से नगद में खाद जमीन संबंधित दस्तावेज (भू-अधिकार पुस्तिका) आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर निर्धारित केंद्रों से आवश्यकता अनुसार खाद ले सकते है।
उप संचालक कृषि दिनेश मण्डालोई ने बताया कि किसान भाई जिला विपणन संघ, डबल लॉक केंद्र, ग्वालटोली पानी की टंकी के पास नीमच, डबल लॉक केंद्र मंडी प्रांगण जावद, डबल लॉक केंद्र सावन कुंड, सांची प्लांीट के पास मनासा एवं म.प्र.स्टेपट एग्रो कृषि उपज मंडी प्रांगण, नीमच से नगद में खाद क्रय किया जा सकता है।