नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पत्थर, गिट्टी, मोर्रम, बालूरेत आदि के ट्रक, ट्रेक्टर, डम्पर ओवरलोडिंग (ट्रक, ट्रेक्टरों में पटिये आदि लगाकर) होकर बिना नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन के गुजरते रहते हैं, जिससे सड़क भी खराब होती है और सड़क पर आने-जाने वाले व्यक्तियों को दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार की कई शिकायतें प्रति मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में भी आवेदकों द्वारा की जाती रही है।
कलेक्टार ने उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक दिन आकस्मिक रूप से निरीक्षण करने अधिकारियों का दल गठित किया गया है। इस दल में जिला खनिज अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। यह दल सप्ताह में एक दिन आपसी सामंजस्य कर संयुक्त रूप से भ्रमण करेंगे तथा उपरोक्तादनुसार वाहनों की जांच के दौरान स्थिति पाई जाने पर उपरोक्त अधिकारी अपने- अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत समस्त बिन्दुओं पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।