गुना। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल चले हम अभियान के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बारोद विकास खण्ड आरोन में भी तीन दिवसीय स्कूल चले हम अभियान उत्सव के रूप में मनाया गया।शासन के आदेश के अनुसार ओन लाइन वांलियेन्टर को विद्यालय का चयन करना था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश कुमार कुशवाह ने बताया कि शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय की छात्रा और स्वामी विवेकानंद ग्रुप से जुड़ी राधिका धाकड़ और उसी विद्यालय में पढ़ी लक्ष्मी ओझा और पी जी कोलेज गुना के छात्र प्रखर ब्रह्मभट्ट ने विद्यालय का चयन किया। स्कूल प्रबंधन समिति एवं अभिभावक और पालक उपस्थित रहे।सर्व प्रथम नव आगन्तुक बच्चों का तिलक लगाकर पुष्प देकर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया फिर एस एम सी के अध्यक्ष वीरभान यादव द्वारा मां सरस्वती,भारत माता स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की भूमिका बनाते हुए शिक्षक जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने कहां है कि भारत का भविष्य शासन,शिक्षक, विद्यार्थी एवं पालक चार स्तम्भ पर खड़ा है। वांलियेन्टर शिक्षकों के साथ मिलकर करेंगे नवाचार और अलग अलग दिन आकर सीखायेगे विधाएं।