BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 5:40 pm
KHABAR : मंत्री डंग किया 40 करोड़ 1 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन, कार्यक्रम में कहा- विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। विकास पर्व के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग म.प्र. शासन के मंत्री  हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ 01 लाख 92 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। ग्राम सालरी में 1 करोड़ 22 लाख 93 हजार से निर्मित सालरी से नई आबादी सड़क मार्ग का लोकार्पण किया।  ग्राम चंदवासा का खेड़ा में 2 करोड़ 90 लाख 51 हजार की लागत से निर्मित चंदवासा से चंदवासा खेड़ा सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। ग्राम खेरखेड़ी में 2 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्मित खेरखेड़ी से बोरखेड़ी रेडका मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्राम चंदवासा में 33 करोड़ 14 लाख 9 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राईज स्कूल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 

मंत्री डंग ने कहा की विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है। विकास पर्व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हुए जन कल्याण और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में पूरा मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि पहले समय में पूरे प्रदेश का बजट बहुत कम हुआ करता था। अब की सरकारों ने जनता के कल्याण और विकास के लिये बढ़ाकर अरबों रूपये का बजट किया है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है। लोगों की आय भी बढ़ी है। आज मध्यप्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय पहले की तुलना में काफी आगे तक पहुंच चुकी है। यह सब आगे लगातार विकास के कारण हुआ है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE