BREAKING NEWS
खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 6:03 pm
BIG NEWS : प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री उषा ठाकुर ने ली कालिदास अकादमी में बैठक, जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। शुक्रवार को प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री  उषा ठाकुर ने उज्जैन प्रवास के दौरान कालिदास संस्कृत अकादमी के कार्यालय में बैठक की। बैठक में मंत्री ने अकादमी में चल रहे रिनोवेशन कार्य की समीक्षा की। रिनोवेशन कार्य की एजेन्सी लोक निर्माण विभाग के ईई जीपी पटेल ने जानकारी दी कि अकादमी का रिनोवेशन कार्य जारी है। 
मंत्री ठाकुर ने कहा कि अकादमी का रिनोवेशन कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये। बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी 15, 16 और 17 दिसम्बर को उज्जैन में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का युनाईटेड काँशियसनेस काँक्लेव आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें 22 देशों के योग और आयुर्वेद के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह काँफ्रेंस कालिदास संस्कृत अकादमी के पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल सभागृह में आयोजित की जाना प्रस्तावित है।

मंत्री ठाकुर ने निर्देश दिये कि यह एक बहुत बड़ा आयोजन है। इस हेतु ऑडिटोरियम का रिनोवेशन किया जाये। युद्धस्तर पर अधिकारीगण काम करें। ऑडिटोरियम में सेंट्रलाईज्ड एसी और नई कुर्सियां लगवाई जायें। बैठक के पश्चात मंत्री ठाकुर ने कालिदास सुक्तमाला पुस्तक और रघुवंश महाकाव्यम का लोकार्पण किया। बैठक में कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ.संतोष पंड्या, वासु केसवानी, डॉ.विक्रांत सिंह तोमर, संजीव सिंह, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE