शाजापुर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 आवेदन के लिए 22 जुलाई 2023 रात्रि 12 तक एनआईसी पोर्टल 2.0 खोला गया है।
जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक मीना मंडलोई बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के ऐसे विद्यार्थी जो वर्ष 2021-22 में एनआईसी पोर्टल 2.0 पर आवेदन नहीं कर पाए थे, वह निर्धारित समय-सीमा में अपने वर्ष 2021-22 के नवीनीकरण आवेदन लॉक करना सुनिश्चित करें। उक्त के संबंध में एनआईसी पोर्टल 2.0 पर भी सूचना प्रदर्शित है। निर्धारित तिथि के उपरांत यदि कोई छात्र आवेदन करनें से वंचित रहता है तो उसकी जिम्मेदारी संस्था एवं छात्र की होगी। पुनः निर्धारित तिथि उपरांत पोर्टल खोला जाना संभव नहीं होगा।