शाजापुर। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत 26 जुलाई 2023 को शाजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल गेहलोत 26 जुलाई 2023 को दोपहर 1.45 शाजापुर आयेंगे। वे यहां स्थानीय लालघाटी स्थित जैन मंदिर में दर्शन करेंगे एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 2.15 बजे लालघाटी जैन मंदिर शाजापुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर मंदिर में दर्शन एवं पूजा करेंगे। राज्यपाल गेहलोत दोपहर 2.50 बजे राजराजेश्वरी माता मंदिर से प्रस्थान कर दोपहर 3.00 बजे सर्किट हाउस शाजापुर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे शाम 4.00 बजे सर्किट हाउस शाजापुर से प्रस्थान करेंगे।