BREAKING NEWS
खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 7:13 pm
KHABAR : पिछोर जेल में विधिक साक्षरता कार्यक्रम के साथ किया वृक्षारोपण, जिला न्यायाधीश आर एम भगवती ने लगाए गए औषधियों व फलदार पौधे, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला शिवपुरी के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना सिंह के निर्देश अनुसार अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पिछोर आर.एम.भगवती के द्वारा तहसील सिविल न्यायालय पिछोर की तरफ से गतदिवस को उप जेल पिछोर में विधिक साक्षरता एवं निशुल्क विधिक सहायता जागरूकता शिविर एवं पंच जा अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पिछोर आर.एम.भगवती जिला न्यायाधीश पिछोर के द्वारा उप जेल पिछोर का निरीक्षण किया गया एवं विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से जेल में निरुद्ध बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता से अधिवक्ता योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं जेल में निरुद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया और निराकरण किया गया।
इसके साथ ही आज दिनांक को ही जेल पिछोर में पंच जा अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें उपजेल पिछोर में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया एवं पौधारोपण के पश्चात पौधों के संरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार की गई। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पिछोर आर.एम.भगवती उप जेल पिछोर के जेलर महेश शर्मा तथा जेल का अन्य स्टाफ गण, विधिक सेवा कर्मचारी धर्मेंद्र राजोरिया, न्यायालय कर्मचारी दीपक ओझा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE