कटनी। जिले मे मनाये जा रहे विकास पर्व के तहत चारों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर अब तक 8 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत के 37 विकास एवं निर्माण कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हो चुका है।
जिले में 16 जुलाई से शुरू विकास पर्व 14 अगस्त तक चलेगा। विकास पर्व के तहत 3 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत के 10 कार्याे का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा चुका है।जबकि 27 निर्माण एवं विकास कार्याे का भूमिपूजन भी अब तक जनप्रतिनिधियों के हाथों संपन्न हुआ है। इन कार्यों की लागत 5 करोड़ 18 लाख रूपये है।
जिले में विकास पर्व के आयोजन का सिलसिला निरंतर जारी है। जिले की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोकार्पण और भूमिपूजन लगातार हो रहे है। अलग-अलग क्षेत्रों में सौगातें देने का सिलसिला जारी है, जहॉं लगातार विकास की सौगात दी जा रही है।