मनासा। आगामी त्यौहारो को देखते हुए शुक्रवार देर शाम 7 बजे मनासा थाना परिसर पर शांति समिति की बेठक रखी गयी। बैठक में आगामी त्यौहार श्रावण मास, नगर में निकलने वाली शाही सवारी, मोहर्रम पर्वों को सौहार्द्र भाईचारे व शांति पूर्ण तरीके से मनाने के लिए अधिकारियों ने आम जनता से अपील की।
बैठक के दौरान एसडीएम पवन बारियॉ, एसडीओपी यशस्वी शिंदे, थाना प्रभारी नीलेश सोलंकी सहित नगर परिषद सीएमओ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, बिजली विभाग अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक मे समस्त आयोजकों को त्योहारों में कार्यक्रम आयोजन, जूलूस आयोजन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन हेतु नियमनुसार अनुमति लिए जाने हेतु निर्देशित किया।साथ ही आसपास के क्षेत्र में होने वाले आगामी त्योहार को लेकर आवेदन देकर अनुमति लेने की कहा।