BREAKING NEWS
नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 8:21 pm
NEWS : गिरफ्तार आरोपियों ने कबुली करीब दस से अधिक चोरियां, पुलिस ने किया चोरी का माल बरामद, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों में दिया था वारदातों को अंजाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकुंभ थाने के ओरवड़िया गांव से हुई केबल चोरी के मामले में 18 जुलाई को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चित्तौड़गढ़ व उदयपुर जिले में दस से अधिक चोरियां करना कबूला है, आरोपियों से सभी जगह की गई चोरी के माल बरामद कर लिए गए है। चोरियों में मास्टर माइंड मुराद शाह की गिरफ्तारी शेष है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सम्पति संबंधि अपराधो की रोकथाम व माल की बरामदगी हेतु जिला पुलिस को दिए निर्देश के तहत एएसपी बुगलाल मीणा व डीएसपी बड़ीसादडी डॉ कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में 18 जुलाई को थाना निकुम्भ के एएसआई असराम, हैड कानि दीपक पाटील, कानि प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, मनोज द्वारा मामले में तीन आरोपियों कस्बा निकुम्भ निवासी 20 वर्षीय इलियास पुत्र लाल मोहम्मद, 23 वर्षीय शाकिर शाह पुत्र आजाद शाह व 23 वर्षीय तस्लीम पुत्र रईस टेलर को गिरफतार कर 22 जुलाई तक का पुलिस रिमाण्ड पर लिया था।
पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से अन्य थाना क्षेत्र से चोरी गये मशरूका माल के सम्बन्ध में गहन पूछताछ/अनुसंधान किये जाने पर तीनों आरोपियों द्वारा चोरी गये माल को बरामद किया गया है। चोरी के मामलों का मास्टर माइन्ड आरोपी निकुम्भ निवासी मुराद शाह पुत्र रज्जाक शाह फरार है, जिसकी गिरफतारी होने पर अन्य चोरीयो का खुलासा होने की संभावना है।
आरोपियों द्वारा जिला चित्तौड़गढ़ व उदयपुर जिले में की गई चोरियां-
1 निकुम्भ थाना क्षेत्र से 1000 फीट थ्री फेस केबल चोरी।
2. डुगला थाना क्षेत्र से करंट वाली मशीन चोरी।
3. डुगला थाना क्षेत्र पेट्रोल पम्प के पास से 1000 फीट केबल चोरी ।
4. बडीसादडी थाना क्षेत्र से 500 फीट केबल चोरी ।
5. बडीसादडी थाना क्षेत्र में जरखाना मोड से किराना की दुकान से किराने का सामान चोरी ।
6. मण्डफिया थाना क्षेत्र चिकारडा से सावरियाजी रोड पर 6 कटटे सोयाबिन के चोरी।
7. भदेसर थाना क्षेत्र में होडा चौराहा से 2 पानी की मोटर व एक होम थियेटर की चोरी।
8. उदयपुर जिला के कानोड़ थाना क्षेत्र में कानोड़ रोड से 2 बैटरी व 5 गेहु के कटटो की चोरी।
9. उदयपुर जिला के भीण्डर थाना क्षेत्र से एक इन्वेटर व एक बैटरी चोरी।
10. उदयपुर जिला के भटेवर थाना क्षेत्र से लैपटाप व छोटी बैटरी चोरी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE