BREAKING NEWS
नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 12:27 pm
KHABAR : स्कूल में तिलक लगाने की बात पर हुआ हंगामा, सरस्वती माता की तस्वीर नहीं, मेडम ने तिलक लगाने से किया मना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना पदाधिकारी, संस्था राम राम के कार्यकर्ता और पार्षद दल पहुंचे, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। हमेशा विवादो में घिरा रहने वाले होली ट्रिनिटी स्कूल के प्राचार्य ने हिंदू संस्कृति की भावना को आहत पहुंचाते हुए छात्रों से कह दिया कि यहां पर सिर पर तिलक व हाथ में कलवा पहनकर नहीं आए नहीं तो उन्हें स्कूल से बाहर कर दिया जाएगा। इस बात से आहत होने पर इसके बाद शुक्रवार सुबह बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना पदाधिकारी, संस्था राम राम के कार्यकर्ता और पार्षद दल भी पहुंचे थे। जहां उन्होनें तिलक ना लगाए जाने का विरोध कर प्राचार्य को कहा कि हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई है प्राचार्य को कहा कि बच्चों को तिलक लगाने से रोका नहीं जाए। पार्षद दल ने कहा कि पूर्व में भी इस स्कूल में कई अनियमितताएं हो चुकी है। स्कूल के प्राचार्य को समझाईश दी गई है कि हिंदू समाज की भावनाएं आहत ना हो प्राचार्य ने माफी मांगी और कहा आगे से ऐसा कोई मामला नहीं होगा। वहीं स्कूल की शिक्षिका ने भी माफी मांगी है। आपको बता दें की एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें होली ट्रिनिट स्कूल में पढऩे वाले छात्र ने बताया था कि वहां की एक शिक्षिका पूजा मेडम ने प्रिंसिपल के कहने पर तिलक लगाकर स्कूल में आने से मना कर दिया है। ऑडियो के वायरल होने पर शुक्रवार सुबह से समस्त हिंदू संगठन, पार्षद ओर संस्था राम राम के सदस्य स्कूल पहुंचे जहां प्राचार्य फादर करोल से काफी देर तक बहस हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती माता की पूजा अर्चना की जाती है लेकिन यहां पर सिर्फ यिशु के अलावा अन्य किसी और भगवान की तस्वीर तक नहीं है ना ही यहां पर माँ सरस्वती की प्रार्थना की जाती है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व में यहां पर माता सरस्वती की तस्वीर थी जिसे फाड़ दिया गया था। यहां तक की स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज भी नहीं लगाया गया है। उन्होनें बताया कि इस प्रकार के शहर में और भी मिशीनरी स्कूल संचालित हो रहे हैं जहां पर हिंदू समाज की भावनाएं आहत होती पाई गई तो वहां भी जाकर स्कूल प्रबंधन को समझाईश दी जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE