BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जावद तहसील के ग्राम गुजरखेड़ी में आग का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 4:33 pm
BIG REPORT : खिरहनी फाटक क्षेत्र में चली गोली, दमोह निवासी युवक पर कट्टे से किया फायर, पुलिस ने शुरू की अज्ञात हमलवार कि तलाश, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी फाटक में शुक्रवार की रात्रि को एक युवक पर कट्टे से फायर कर घायल कर देने के मामलें में नया मोड़ सामने आया हैं जहॉ पर युवक के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई की उसे सतना के किसी होटल में दाहिनी हाथ में गोली मारी गई थी। जिसकी कोतवाली पुलिस बारीकी से तफ्तीश कर रही हैं। इस संबंद्ध में पुलिस टीम सतना रवाना होकर गोली की वारदात की बारीकी से जाँच कर रही हैं । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पथरिया फाटक दमोह निवासी सुरेंद्र जाटव पिता प्रहलाद जाटव उम्र लगभग 18 वर्ष को देर रात 9रू20 बजे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था युवक को दाहिनी हाथ पर गोली लगी थी। 


जिसकी जानकारी पर मौके पर पहुची पुलिस नें वारदात स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहॉ पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जाँच पड़ताल के बाद युवक नें पुलिस के पूछताछ में बताया कि वह सतना से क्डव् ट्रेन से कटनी आया था जिसके बाद वह खिरहनी फाटक में ब्रिज के नीचे कैसे पहुचा युवक को कुछ भी याद नही। गोली के संबंद्ध में युवक नें पुलिस को जानकारी दी कि उसे सतना के किसी होटल में गोली मारी गई थी। जिसके बाद पुलिस युवक को लेकर पहले खिरहनी फाटक क्षेत्र में पहुंची, उसके बाद उसे पुलिस कि एक गठित टीम के साथ लेकर सतना भेजा गया जहॉ पर वारदात कि वास्तविक स्थिति का पता लगाने का प्रयास पुलिस के द्वारा किया  जा रहा है। वही घायल युवक के ऊपर उसके स्थानीय क्षेत्र में मारपीट लड़ाई झगड़ा समेत छह से अधिक अपराध दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


युवक नें पुलिस को दिया अलग बयान पूरी वारदात के संबंद्ध में घायल नें दिए बयान में बताया कि वह कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी फाटक में दमोह से गांजा खरीदने आया था जहॉ पर दो युवकों से गांजा के संबंद्ध में पूछताछ कर रहा था जिसके बाद घायल सुरेंद्र जाटव का दो अज्ञात युवकों से विवाद हुआ और युवक पर कट्टे से फायर कर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके पास रखे करीब 15 सौ रुपए भी लूट कर आरोपी मौके से फरार हो गए घायल युवक के गोली दाएं हाथ में लगी बताई गई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE