BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 12:29 pm
KHABAR : अधिक मास में गूंजा हर-हर महादेव, महिलाओं ने की शिव आराधना, योगेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी एवं आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष महत्व रखने वाले अधिक मास के अवसर पर जवाहर नगर स्थित योगेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर अधिक मास व्रत का पालन किया तथा लोककल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की।

पूजन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन एवं आराधना की। मंदिर परिसर ष्हर-हर महादेवष् के जयघोष और शिव भक्ति से गुंजायमान रहा। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार में सुख-शांति, समाज में सद्भावना तथा राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर महिलाओं ने बताया कि अधिक मास को धर्म, भक्ति, जप, तप, दान और साधना का विशेष काल माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में किए गए पुण्य कार्यों एवं धार्मिक अनुष्ठानों का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। इसी भावना के साथ महिलाओं ने व्रत-उपासना कर शिव आराधना की और समस्त मानव समाज के कल्याण की मंगलकामना की।

पूजन-अर्चना में ललिता मंडवारिया, शांति परिहार, मंजुला शर्मा, राधिका मिश्रा, रत्ना मालीवाल, अलका विजयवर्गीय, ऊषा दुबे, नीता तुगनावत सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना करते हुए अधिक मास के आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास आत्मशुद्धि, संयम, तपस्या और ईश्वर भक्ति का विशेष अवसर माना जाता है। इसी कारण इस माह में मंदिरों में विशेष पूजन, कथा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहता है। योगेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित यह पूजन कार्यक्रम भी श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE