BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 3:28 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के बड़ोली खदान क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नदी किनारे मिट्टी लेने गई महिला पर टूटा कहर, अचानक जमीन धंसने से मची अफरा-तफरी, मौके पर मौजूद लोगों ने दिखाई तत्परता, लीला बाई को निकालकर पहुंचाया अस्पताल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। बड़ोली खदान क्षेत्र में मिट्टी धंसने से एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्बाहेड़ा क्षेत्र के ग्राम जालिया पिपलिया निवासी लीला पति तुलसीराम ब्राह्मण (35) बड़ोली खदान के समीप नदी किनारे मिट्टी लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

चिकित्सकों के अनुसार महिला का उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में इस हादसे को लेकर चर्चा का माहौल रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE