तराना। अधिक मास के पवित्र अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्री बांके बिहारी जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। अधिक मास के चलते मंदिर में प्रतिदिन भगवान का विभिन्न स्वरूपों में मनमोहक श्रृंगार किया जा रहा है।
इसी क्रम में श्री बांके बिहारी जी का विशेष श्रृंगार कर भव्य दर्शन कराए गए। इस अवसर पर श्री बांके बिहारी महिला भक्त मंडल द्वारा चुनरी उत्सव का आयोजन किया गया। महिला भक्तों ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
भक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ चुनरी महोत्सव में सहभागिता की। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी पंडित पंकज व्यास ने दी।