BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 11:14 am
BIG NEWS : एमपी में प्री मानसून का दौर जारी, 33 जिलों में बारिश और 5 जिलों में आंधी का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन संभाग में गर्मी और धूप का असर बरकरार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 18 जून के बीच मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इससे पहले कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रदेश के 33 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं 5 जिलों में तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।


हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग के कई इलाकों में अभी भी तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है। दिन के तापमान में खास कमी नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 15 से 18 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मानसून के प्रवेश के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE