BREAKING NEWS
रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर कोटडाबुजुर्ग में उमड़ा.. <<     NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 3:54 pm
KHABAR : दशकों बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, 15 जून को सोमवती अमावस्या पर अमृत सिद्धि योग; कई गुना पुण्य फल मिलेगा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या इस बार सोमवार को होने से सोमवती अमावस्या कहलाएगी। 15 जून को सोमवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र एवं शूल-गंड योग में वृषभ उपरांत मिथुन राशि के चंद्रमा की साक्षी में अमावस्या पुरुषोत्तम मास की पूर्णता के साथ आएगी। सोमवार को अमावस्या समाप्त होते ही अधिक मास भी पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद शुद्ध ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष का आरंभ होगा।


पंडित अमर डिब्बेवाला ने बताया कि इस बार अमावस्या पर बनने वाले अमृत सिद्धि योग का विशेष महत्व है। इस दिन देव, ऋषि, पितृ एवं दिव्य मनुष्य तर्पण विधान के साथ तीर्थ श्राद्ध तथा पितरों के निमित्त किए गए कामना-परक श्राद्ध का कई गुना पुण्य फल प्राप्त होगा।


उन्होंने बताया कि मध्यरात्रि में साधना करने वाले साधकों और उपासकों के लिए भी यह समय विशेष ऊर्जा प्रदान करने वाला रहेगा। इस दृष्टि से अमृत सिद्धि योग में किए गए धार्मिक कार्यों का पुण्य अमृत तुल्य माना जाएगा। धार्मिक उपासना के लिए यह अमावस्या अत्यंत महत्वपूर्ण है। दशकों बाद इस प्रकार का शुभ संयोग बन रहा है।


दिन में सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश
पुरुषोत्तम मास के कृष्ण पक्ष की यह अमावस्या उदयकाल से स्पर्श में रहेगी, किंतु दर्श अमावस्या होने के कारण इसका प्रभाव पूरे दिन रहेगा। साधना, उपासना और आराधना की दृष्टि से भी यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी गई है। इसी दिन दोपहर 12ः32 बजे सूर्य वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।


अधिक मास में दान-धर्म नहीं कर पाए तो अमावस्या पर करें
पुरुषोत्तम मास में जो उपासक, साधक, दर्शनार्थी या यात्री किसी कारणवश दान-धर्म अथवा धार्मिक अनुष्ठानों में भाग नहीं ले पाए हों, वे इस अमावस्या पर संकल्प के अनुसार अपने इष्ट की सिद्धि और पितरों की प्रसन्नता के लिए धार्मिक कृत्य कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, श्रद्धापूर्वक किए गए छोटे-से प्रयास से भी इष्ट और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE