नीमच। सेवा एवं संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा नीमच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 15 जून, सोमवार से प्रारंभ होकर 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन आईएफके एकेडमी, टीआईटी कॉलोनी के पास, बीएसएनएल रोड पर प्रतिदिन प्रातः 6.30 बजे से 8.00 बजे तक किया जाएगा। इसमें परिषद परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आमजन भी भाग ले सकेंगे।
योग शिक्षिका रिमझिम मंगल के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल, महिला प्रमुख सुनीता चौधरी एवं प्रकल्प संयोजक राजेश जायसवाल ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में सहभागिता करने की अपील की है।