देवास। राज्य शासन द्वारा देवास जिले में नवीन अनुविभाग टोंकखुर्द का सृजन किये जाने पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर कन्हैयालाल तिलवारी को नवीन अनुविभाग टोंकखुर्द के कार्य संपादन के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी टोंकखुर्द के पद पर पदस्थ किया है।