BREAKING NEWS
NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<     KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 1:32 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, चक्रवाती हवाओं का घेरा बनने से 12 जिलों में होगी भारी बारिश, कई क्षेत्रों में बनेगी बाढ़ जैसी स्थिति, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में सहित जिलेभर में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। आज सोमवार को भी आसमान में कुछ-कुछ अंतराल में बादलों की जमावट देखी जा रही है। लेकिन सूरज के तीखे तेवरों की वजह से एक बार फिर नागरिकों को तेज गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर एमपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का मिलन दक्षिण मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में हो रहा है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। सिस्टम की एक्टिविटी का असर अभी महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात से सटे जिलों में देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में बारिश के चार सिस्टम एक्टिव हैं। हालांकि, इनका असर पूरे प्रदेश में नहीं है। सोमवार को राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से सटे एमपी के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में सिस्टम एक्टिव रहेंगे। आगामी 24 घंटे के लिए इंदौर और रतलाम समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में 2.5 इंच से 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है।

इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी-
मौसम विभाग ने सीहोर, खरगोन, इंदौर और रतलाम में 24 घंटे के भीतर 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हलकी बारिश हो सकती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE