BREAKING NEWS
NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<     KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 1:35 pm
REPORT : अब आसान हुआ आधार अपडेट कराना, यदि आपके पास भी है 10 साल पुराना आधार तो घर बैठें ही कर लें ये काम, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। भारतीय पहचान प्राधिकरण के निर्देशानुसार अगर आपके आधार  कार्ड बने 10 वर्ष हो चुके हैं तो यह वक्त आधार अपडेशन का है। अपने पहचान के मुख्य दस्तावेजों में एक आधार को अपडेट कराना न भूलें। अपडेशन के साथ ही कई लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपडेशन नहीं होने की स्थिति में कभी भी किसी तरह की समस्या हो सकती हैं। क्योंकि अधिकांश नागरिकों के बैंक खाते आधार से जुड़े होने से इकेवायसी या अन्य तरह से परेशानी आ सकती है।आधार कार्ड धारकों को अपने व्यक्तिगत नवीनतम विवरण के आधार पर डाटा अपडेट करना होगा। इसके लिए यूआईडीएआई द्वारा अपडेट डॉक्यूमेंट की एक नई सुविधा विकसित की गई है। इस सुविधा में नागरिक घर बैठें भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आधार अपडेट करा सकते है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन मात्र 25 रुपये लगेंगे। साथ ही माय आधार पोर्टल के माध्यम से 14 सितंबर 23 तक यह प्रक्रिया निःशुल्क डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकते है। यह नई सुविधा आधार में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (पीओआई) और पते के प्रमाण (पीओए) दस्तावेजों को अपडेट करने की अनुमति दी गई है। साथ ही आधार केंद्रों के माध्यम से भी अपडेट कराया जा सकता है। किसी प्रकार की समस्या होने पर यूआईडीएआई के हेल्पलाइन नम्बर 1947 पर सम्पर्क कर सकते हैं।    

ऑनलाइन इस तरह से करें आधार अपडेट-
 ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले माय आधार डॉट यूआईडीएआई डॉट गव डॉट ईन (myaadhaar.uidia.gov.in ) पर अपने 14 डिजिट आधार नम्बर और मोबाइल पर प्राप्त होने वाले ओटीपी के साथ लॉग इन करें। इसके बाद दस्तावेज अपडेट बार में जाकर पहचान और पते का प्रमाण बता सकते हैं। इसके बाद आगे सत्यापन बार में नाम, जन्मतिथि, लिंग व पते के साथ सत्यापित कर सकते हैं। इसके आगे अपलोड करने के लिए वैध पहचान व पते का प्रमाण जरूरी है। इतना कुछ करने के बाद आप सीधे भुगतान की प्रकिया पर 25 रुपये का भुगतान और फिर सबमिट करने से पहले आपके द्वारा दिये गए सभी विवरण जांच लें। आखरी में रसीद प्राप्त करने के लिए यूआरएन नम्बर की रसीद डाउनलोड कर इसे संदर्भ के रूप में सुरक्षित रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE