BREAKING NEWS
KHABAR : सरवानिया महाराज में गूंजेगा जय श्री.. <<     BIG NEWS : पिपलिया रावजी का भावेश और रात का काला.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : 30 हजार वेतन, 7,500 पेंशन..., कर्मचारियों के हक के.. <<     देवली में ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच की.. <<     WEATHER: नीमच-मंदसौर में थमा बारिश का दौर, फिर.. <<     KHABAR : पेंशनर्स, विद्युत मंडल और तृतीय वर्ग.. <<     ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर भौरासा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नपा नीमच का सम्मान,.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा में रविवार को मेगा स्वैच्छिक.. <<     भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन,लंबित.. <<     देवास में कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     खरगोन में धूमधाम से मनाई नागपंचमी, नाग.. <<     KHABAR : वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल के जाप.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 3:17 pm
KHABAR : महागढ़ से नीलकंठ महादेव तक निकली छटी कावड़ यात्रा, सैकड़ो पैदल यात्री हुए शामिल, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। सावन महीने के तीसरे सोमवार को ग्राम महागढ़ से नीलकंठ महादेव तक छटी पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई। संस्थापक राजेश पाईवाल के नेतृत्व मे आयोजित छटी पैदल कावड़ यात्रा महागढ़ के समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित की गई। 
सोमवार को सुबह 7 बजे महागड़ बस स्टैंड के मारुति नंदन मन्दिर से डीजे ढोल के साथ निकली कावड़ यात्रा मे 700 से अधिक सँख्या मे युवा महिलाए बालक बालिकाएँ शामिल हुए। बम भोले के जयकारों के साथ महागढ़ से शुरू हुई कावड़ यात्रा मनासा पहुँची जहां कारगिल चोराहे पर फूलो से सभी कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया साथ ही केले की प्रसादी वितिरित की। जगह जगह स्वागत के साथ कावड़ यात्रा मनासा सावन कुंड, सावन होते हुए नीलकंठ महादेव पहुंची जहां पर महादेव का जलाभिषेक किया गया। आयोजन कर्ताओ ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली कामना को लेकर यह छटा आयोजन है और आगे भी जारी रहेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE