BREAKING NEWS
NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<     KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 3:41 pm
KHABAR : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने विकास पर्व के तहत किया सड़क का लोकार्पण एवं सोसाइटी गोडाउन का भूमि पूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश वासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर उनके जीवन को खुशहाल एवं समृद्ध बनाना है। प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए शासन के द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है। मप्र शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। 
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने यह बातें रविवार को ठेंगचा, धमारिया, सिपादुवाली, तांगडा मार्ग के लोकार्पण के दौरान कही। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ठेंगचा, धमारिया, सिपादुवाली, तांगड़ा मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से आवागमन में सुविधा होगी वही बच्चों को स्कूल जाने में एवं ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्य करने में भी सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री पटेल ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 20- 20 लाख रुपए की लागत से सहकारिता विभाग के बनने वाले सोसाइटी गोडाउन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य बरमा सोलंकी, ग्राम की सरपंच एवं क्षेत्र के गणमान्य सुभाष जोशी, महेश भावसार सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। 692 लाख रुपये से चौड़ी सड़क से स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज किसान सोसायटी और छात्रों को स्कूल जाने में होगी सहूलियत । जिले में विकास पर्व के दौरान कई विकास कार्याे का लोकार्पण के साथ भूमिपूजन भी लगातार जारी है। रविवार को मंत्री पटेल ने गांव से सरपट दौड़ने वाली सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क से ठेंगचा, धमरिया, सिपाईदुवाली, तांगड़ा के लिए 8.75 किमी. दूरी का मार्ग 692.04 लाख रुपये की लागत से बना है। इसकी चौड़ाई अब 3.75 मीटर हो गई है। इस मार्ग पर आने वाले 37 पूल पुलियाओं को भी चौड़ा किया गया। अब पूल पुलियां 5.50 मीटर की गई है। पूल पुलियाओं की लंबाई 0.160 किमी. है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE