BREAKING NEWS
NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<     KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 4:01 pm
REPORT : 21 से 23 वर्ष की बहन-बेटियाँ भी लाड़ली बहना योजना में होंगी शामिल, कल से शुरू होगी फॉर्म भरने की प्रक्रिया, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य शासन ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 21 से 23 वर्ष आयु की बहन-बेटियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। साथ ही योजना में वे बहनें भी शामिल होंगी, जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, लेकिन ट्रेक्टर होने से फोरव्हीलर के मापदंड की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई है। इन बहनों को भी 1000 रूपए और बाद में राशि बढ़ने पर बढ़ी हुई राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में 21 से 23 वर्ष आयु समूह की लाड़ली बहनों के साथ पौध-रोपण के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करेंगे
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में राशि जारी करने के लिए प्रतिमाह की 10 तारीख तय है। अगले माह 10 अगस्त को रीवा से योजना की राशि प्रदेश के सभी गाँवों और वार्डों में रहने वाली लाड़ली बहनों के खाते में डाली जाएगी। इस बीच 21 से 23 साल तक की लाड़ली बहनों के रजिस्ट्रेशन का अभियान भी आरंभ हो जाएगा। बहन-बेटियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, वे सुखी रहेंगी तो मेरा जीवन सार्थक हो जाएगा।

25 जुलाई से आरंभ होंगी 5 यात्राएँ
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 25 जुलाई से 5 यात्राएँ आरंभ होंगी। यह सभी यात्राएँ अलग-अलग गाँव से गाँव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुँचेगी। सागर में 12 अगस्त को भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE