BREAKING NEWS
KHABAR : सरवानिया महाराज में गूंजेगा जय श्री.. <<     BIG NEWS : पिपलिया रावजी का भावेश और रात का काला.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : 30 हजार वेतन, 7,500 पेंशन..., कर्मचारियों के हक के.. <<     देवली में ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच की.. <<     WEATHER: नीमच-मंदसौर में थमा बारिश का दौर, फिर.. <<     KHABAR : पेंशनर्स, विद्युत मंडल और तृतीय वर्ग.. <<     ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर भौरासा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नपा नीमच का सम्मान,.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा में रविवार को मेगा स्वैच्छिक.. <<     भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन,लंबित.. <<     देवास में कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     खरगोन में धूमधाम से मनाई नागपंचमी, नाग.. <<     KHABAR : वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल के जाप.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 7:20 pm
BIG REPORT : नीमच की नगर पालिका और जयस व भीम आर्मी से जुड़े लोग, जब पहुंचे यहां तो उठा ये मुद्दा, नारेबाजी कर जताया कार्रवाई का विरोध, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। आज बड़ी संख्या में जयस और भीम आर्मी से जुड़े हुए आदिवासी कार्यकर्ता नीमच नगर पालिका पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि सुमित्रा बाई पति घनश्याम मेघवाल का ग्वालटोली स्थित मकान पुलिस प्रशासन द्वारा नगरपालिका के कहने पर खाली कराया जा रहा है। सुमित्रा बाई ने बताया कि मेरी मामी रामसुख बाई ने वसीयतनामा में यह मकान मेरे नाम कर रखा है। जयस और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्वालटोली में सुमित्रा बाई मेघवाल के मकान को शांतिलाल और परसराम ग्वाला खाली कराना चाह रहे हैं। मकान खाली कराने के लिए पुलिस प्रशासन सुमित्रा के घर पर पहुंचा। जिसपर जयस के कार्यकर्ता केंट थाने पहुंचे। भीम आर्मी के पदाधिकारी ने बताया कि थाने से हमको कहां गया है कि नगरपालिका की लिखित सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद जयस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका पर‌ हल्ला बोल दिया। सीएमओ से बात की। सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ  ने प्रदर्शनकारियों के सामने स्पष्ट किया कि हमारी ओर से केवल वरिष्ठ कार्यालय के आदेश का पालन किया गया है। हमने पुलिस को कोई नोटिस नहीं दिया। भीम आर्मी और जयस के कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमें गुमराह किया जा रहा है।एससी एसटी को बेघर करने के लिए परेशान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE