BREAKING NEWS
नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके.. <<     KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 7:45 pm
KHABAR : भागवत ज्ञानगंगा से श्रवण मन और आत्मा पवित्र होते हैं- कपिल पौराणिक, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा विश्राम कल, निकलेगी भागवत पौथी जी की भव्य शोभायात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गंगा स्नान से तन पवित्र होता है। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा से मन और आत्मा दोनों पवित्र होते हैं।भागवत मुक्ति का कल्पवृक्ष है। भागवत जीवन जीने की कला सिखाती है। श्रीमद् भागवत राष्ट्रीय युग चेतना की संवांहक है। जिस प्रकार नदी अपना अस्तित्व मिटाकर सागर में विलय हो जाती है उसी प्रकार मनुष्य को भी अंहकार मिटाकर परमात्मा रूपी समुद्र में मिल जाना चाहिए।यह बात पंडित कपिल पौराणिक ने कही। वे भोलाराम कंपाउंड में स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण का फल तीर्थ स्थान के दिव्य दर्शन के बराबर होता है। गंगा स्नान से तन पवित्र होता है। भागवत गंगा से मन पवित्र होता है। पंडित पौराणिक ने श्री कृष्ण रासलीला के प्रसंगों के महत्व पर वर्तमान परिपेक्ष में प्रकाश डाला। कल मंगलवार को सुबह 11 बजे सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं कथा का विश्राम होगा। भागवत पोती शोभायात्रा भागवत पंडाल से श्री राम मंदिर दाना गली होते हुए निकाली जाएगी।

स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे कृष्ण रुक्मणी  से ब्याहने-
भागवत कथा के दौरान जब पंडित कपिल पौराणिक ने कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग बताया  तभी कृष्ण रुक्मणी एवं झांकी  नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा के नीमच नगर इतिहास में पहली बार कृष्ण बनी टीशा सैनी स्कूटी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंची जिसे देखते ही भक्ति पांडल में श्रद्धालु जय-जय श्री कृष्ण की स्वर लहरियां बिखरने लगी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कृष्ण की बारात की अगवानी की। बहारों फूल बरसाओ मेरे भगवान आए हैं आज मेरे श्याम की शादी है ..माता का दरबार सुहाना लगता है ...झूम उठे कृष्ण रुक्मणी का विवाह वरमाला के साथ हुआ।रुकमणी को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी इस अवसर पर बाबुल दे दो विदाई जा रही हूं अब तो प्यार से भजन पर श्रद्धालुओं ने विदाई दी नृत्य नाटिका में श्री कृष्ण का अभिनय ,राघव सैनी,टीशा सैनी ने रुकमणी का मोना सैनी ने प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया।

तुलसी के पौधों का  वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प का संदेश-
एक बीज एक परिवार पौधारोपण का लिया संकल्प ,भागवत कथा के मध्य पंडित कपिल पौराणिक ने पर्यावरण गतिविधि मालवा प्रांत धार्मिक संस्थान के सुझाव पर सभी श्रद्धालुओं को एक बीज एक परिवार अयोध्या मेंश्री राममंदिर शुभारंभ पर पौधारोपण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पर्यावरण गतिविधि मालवा प्रांत धार्मिक संस्थान के प्रमुख तथा  पर्यावरण गतिविधि , मंदसौर प्रांत विभाग संयोजक पर्यावरण गतिविधि यशवंत यादव, जितेंद्र सोनी जीतू, जितेंद्र गर्ग अजीत जैन, संजय गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। तिलक बस्ती द्वारा तुलसी के पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE