BREAKING NEWS
BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके.. <<     KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 1:38 pm
NEWS : कपासन की महिलाओं ने चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, पानी की समस्या के स्थाई समाधान की उठाई मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन में पानी को लेकर पांच दिन से चल रहा प्रदर्शन सोमवार को चितौड़गढ़ जिला मुख्यालय पहुंच गया। कपासन से आई महिलाओं ने चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है। साथ ही कपासन में पानी की समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। वहीं इस दौरान पानी की मांग को लेकर अनशन कर रहा युवक भी महिलाओं के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंचा था।
जानकारी में सामने आया कि कपासन में पांच दिन में जलापूर्ति हो रही है। यहां पेयजल का मुख्य स्रोत राजेश्वर तालाब है। इसमें पानी की आवक नहीं होने से पानी की समस्या बनी हुई है। सीएम के गत दिनों कपासन दौरे में भी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। वहीं पांच दिन पूर्व पेयजल समस्या के समाधान को लेकर आंदोलन शुरू किया गया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि राजसमंद जिले के सिंदेसर से बनास नदी से फीडर बनी हुई हैं। जिसमें कई दशकों से पानी की आवक होती रही। लेकिन पिछले कुछ सालों से राजसमंद जिले के इस क्षेत्र समेत सिंदेसर क्षेत्र में कुछ लोग फीडर को ब्लॉक कर बाधा उत्पन्न करते हैं। इस फीडर को फिर से शुरू करवाने और तालाब को भरने की मांग की गई है। इसी मांग को लेकर महिलाएं चित्तौड़गढ़ पहुंची और जिला कलक्टर से भेंट की। साथ ही अपनी मांग से भी अवगत करवाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE