BREAKING NEWS
BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके.. <<     KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 11:46 am
KHABAR : दूसरे वर्ष भी गांव नलखेडा से निकली कावड़ यात्रा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, नीलकंठ महादेव का किया जलाभिषेक, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर    

Share On:-

मनासा। तहसील अंतर्गत गांव नलखेडा से लगातार दूसरे वर्ष भी ग्रामवासीयों द्वारा कावड यात्रा का आयोजन किया गया। सावन सोमवार को सैकडों की संख्या में महिला पुरूष, बच्चे एवं बुजुर्ग कावडिए हाथो में कावड लेकर बाबा नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने निकले। 
सुबह 7 बजे गांव के भोलेनाथ मंदिर से कावड यात्रा प्रारंभ हुई जो गांव के खाखरदेव महाराज मंदिर, श्रीचारभुजा नाथ धर्मशाला होते हुए नीलकंठ महादेव के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान कावडिए हाथो में कावड लेकर डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। कावड यात्रा गांव अचलपुरा, जालिनेर, सावनकुंड, सावन, जवासा एवं बोरखेडी होते हुए दोपहर दो बजे नीलकंठ महादेव पहुंची। जहां पर कावडियों द्वारा बाबा नीलकंठ का जलाभिषेक कर परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। 
कावड यात्रा के पश्चात सभी कावडियों के लिए ग्राम पंचायत नलखेडा के सरपंच द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस दोरान गांव जालिनेर में शर्मा परिवार, सावनकुंड में विधायक मारू मित्र मंडल एवं मंगेश संघई मित्र मंडल ने पुष्पवर्षा एवं स्वल्पाहार के साथ समस्त कावडियों का स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE