BREAKING NEWS
BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके.. <<     KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 12:28 pm
BIG REPORT : मौसेरे भाई के साथ मामा के घर जा रही महिला की ट्रक की टक्कर से हुई मौत,गुस्साये परिजनों ने किया चक्का जाम जाम, पढ़े खबर 

Share On:-

मुरैना | आज दोपहर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक बाईक सवार में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक चालक महिला को रौंदने के बाद ट्रक को तेज रफ्तार से चलाते हुए निकल गया। पुलिस ने 5 किलो मीटर दूर तक पीछा करते हुए पकड़ लिया। घटना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अम्बाह बाईपास चौराहे के पास की है। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

 जानकारी के अनुसार सत्यभान सिंह बघेल निवासी नयाबांस बसई आज सोमवार की दोपहर अपनी मौसी की बेटी वर्षा को साथ लेकर बाईक से मामा के घर सुंदरपुर जा रहा था। वह बाईक से मुरैना नेशनल हाइवे-44 पर स्थित अम्बाह बायपास चौराहे से गुजर रहा था, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसमे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वर्षा बाईक से उचटकर बीच सड़क पर जा गिरी। ट्रक चालक महिला को रौंदते हुए मौके से ट्रक को भगाकर ले गया। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही DSP मानवेन्द्र सिंह सहित सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए 5 किलो मीटर दूर देवरी गांव के पास पकड़ लिया। उधर इस घटना की खबर लगते ही सुंदरपुर गांव से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मौके पर पहुंच गए। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बताते है कि, करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।  अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने यातायात बहाल किया। पुलिस ने शव का पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया।इस मामले में DSP मानवेन्द्र सिंह का कहना है ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हुई है,आरोपी ट्रक को पकड़ लिया है। समझाईस के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE