BREAKING NEWS
नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके.. <<     KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 12:31 pm
KHABAR : विजेश्वर भक्त मंडल द्वारा क्षेत्र मे अखंड भारत संकल्प कावडयात्रा निकाली, पढ़े खबर  

Share On:-

सतवास | श्रावण माह के तीसरे सोमवार के क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। बिजवाड स्थित विजेश्वर महादेव मंदिर पर भी दिनभर भक्तों की भीड निरंतर देखी गई। क्षेत्र मे विजेश्वर भक्त मंडल द्वारा अंखड भारत कावडयात्रा निकाली गई। कावडयात्रा सिद्धेश्वर महादेव नेमावर से विजेश्वर महादेव बिजवाड तक निकाली गई। यात्रा मार्ग मे नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर कावड यात्रियो का स्वागत किया गया। विजेश्वर भक्त मंडल द्वारा  विगत 27 वर्षों से कावडयात्रा निकाली जा रही है। बिजवाड बस स्टैंड पर भी नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विजेश्वर महादेव मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा द्वारा फलाहारी खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता मनीष शर्मा जब्बार शाह वेल्डर जीतू सिंगी संजय जायसवाल केदार बिनाकिया राजू जोशी सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे। कांटाफोड मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऋणमुक्तेश्वर महादेव एवं श्रीराम सेवा समिति द्वारा  कांतापुरेश्वर महादेव की शाही सवारी नगर मे निकाली गई। शाही सवारी मे भक्तगण एवं युवा  बैंडबाजे की थाप पर भजनों की धुनो पर आरती की ताल पर झूमते  हुए नजर आए। गोविंद नगर के नर्मदा मंदिर स्थित शिवालय श्रृद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। पंडित रोहित तिवारी ने बताया की श्रावण माह मे प्रत्येक सोमवार को भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE